Top News

सीएम डैशबोर्ड पर कसा शिकंजा, धीमी परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

सीडीओ जागृति अवस्थी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय में लक्ष्य पूरा करने को कहा


सोनभद्र।
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में चल रहे विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने को कहा। पूर्ण परियोजनाओं को लंबित न रखने तथा तत्काल हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड पर कम प्रगति वाले संकेतकों की नियमित समीक्षा कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

बैठक में बीएसए मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, डीआईओएस जय राम सिंह, पीडी डीआरडीए एसके राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume