सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर
जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना, उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का किया आग्रह
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर पहाड़ी में 27 सितंबर 2026 को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो उत्तर प्रदेश रमेश बिंद ‘सत्या’ ने पूर्व प्रधान माला जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तार से बातचीत की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
मुलाकात के दौरान सामने आई कुछ जनसमस्याओं को लेकर रमेश बिंद ने संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता की तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
रमेश बिंद ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेगा।
रमेश बिंद ‘सत्या’
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो उत्तर प्रदेश





إرسال تعليق