सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
600 छात्र-छात्राओं समेत 223 अभिभावकों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर
अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर, अनपरा में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्—वंदे मातरम्’ 150 वर्ष पूर्ण सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कराया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. रमेश चंद्र तथा संयोजक एवं व्यापार मंडल औड़ी के महामंत्री शशि चंद्र यादव मौजूद रहे।
‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में 600 छात्र-छात्राओं, 19 अध्यापकों, 223 अभिभावकों और दो कर्मचारियों सहित कुल बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति का माहौल बना रहा।





إرسال تعليق