Top News

मंडलों में संगठनात्मक तैयारियों को धार देने निकले रमेश बिंद सत्या

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

दुद्धी से वाराणसी बॉर्डर तक ताबड़तोड़ दौरा, मंडल बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर तैयार किया कार्यक्रम का रोडमैप


सोनभद्र।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश बिंद सत्या ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जनपद सोनभद्र के विभिन्न मंडलों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुद्धी मंडल, म्योरपुर मंडल, बभनी मंडल तथा संदीप बॉर्डर (उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा) सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।


दौरे के दौरान रमेश बिंद सत्या ने प्रत्येक मंडल में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए रोडमैप का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा कार्यक्रमों के संचालन से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली।


इसी क्रम में बड़नगर, वाराणसी क्षेत्र में भी पहुंचकर संगठनात्मक कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। मंडल स्तर पर बैठकों के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


रमेश बिंद सत्या ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर मंडल में जमीनी स्तर पर तैयारी मजबूत हो और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल रहे, इसी उद्देश्य से लगातार क्षेत्रीय दौरा किया जा रहा है।

इस दौरान संबंधित मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।




Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume