Top News

*सद्भावना पब्लिक स्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे नन्हे-मुन्ने बच्चे*

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान 


प्रधानाचार्य अभिषेक के दिशा-निर्देश में बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक देशभक्ति नृत्य, भारत माता के जयकारों से गूंजा विद्यालय परिसर

अदलहाट/गरौंडी, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र अदलहाट के ग्राम गरौंडी स्थित उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त सद्भावना पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में तिरंगा फहराया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देश में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे की भावना देखने को मिली। नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की उन्नति और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिषेक, प्रबंधक सुरेश कुमार, विक्रांत वर्मा, डॉ, रामफल पाल, शीतला प्रसाद, सुभाष कुमार, अनिकेत, अधिवेश,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे






















Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume