सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान
जमालपुर,मीरजापुर। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होते ही बिजली विभाग आया हरकत में,पिछले एक साल से तार के सहारे झूल रहे बिजली के खंभे को बिजली विभाग द्वारा 24 घंटे के अंदर ही सीधा कर दिया गया। बता दें कि बिजली का खंभा काफी लंबे समय से इसी स्थिति में झुका हुआ था,जिस कारण से आसपास के लोगों में अनहोनी का डर बना हुआ था।ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को पहले भी दिया जा चुका था।जब अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह द्वारा उठाए गए इस समस्या को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही तत्काल बिजली विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर खंभे को सीधा कर सुरक्षित कर दिया गया।खम्भे को सीधा किये जाने पर अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित बलीराम सिंह, कृष्णानंद सिंह,जयगोविंद सिंह,भानु प्रताप सिंह,राम जनम सिंह,सतेन्द्र सिंह,योगेश सिंह,गोपाल सिंह,सुशील सिंह,नन्दलाल सिंह,रानु सिंह,महेंद्र सिंह आदि लोगों द्वारा सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं बिजली विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया गया।





















إرسال تعليق