Top News

80वें स्वतंत्रता दिवस पर अनपरा के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अनपरा क्रिकेट एकेडमी (संबद्ध—सोनभद्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन, यूपीसीए) एवं क्रिकेट परफॉर्मेंस पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में अनपरा कॉलोनी स्थित सीआईएसएफ मैदान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनपरा के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल करने वाली डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल की बालक वर्ग फुटबॉल टीम, ओबरा में रजत पदक जीतने वाली टीम, रिहंद नगर में बालिका वर्ग कबड्डी में रजत पदक तथा स्किपिंग में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों में अधिशासी अभियंता इं. भरत यादव, सहायक अभियंता इं. शैलेष यादव, इं. प्रवीण कश्यप, इं. मृदुरंजन श्रीवास्तव, इं. मनीष गुप्ता, मानवेन्द्र चतुर्वेदी, अंजली चतुर्वेदी, सहायक लेखाधिकारी ऋषिश वर्मा, उमेश विन्द, नवीन सागर, सोनू पनिका, श्रीकांत वर्मा सहित डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक ऋषभ श्रीवास्तव एवं हिंदी शिक्षिका बबिता शामिल रहीं।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद क्रिकेट खिलाड़ियों अर्पिता सिन्हा एवं उज्ज्वल राठौर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देशभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं आकाश गुप्ता एवं धैर्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों के सम्मान के साथ उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने प्रदर्शन से अनपरा एवं सोनभद्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उनमें खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा।






















Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume