सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
सोनभद्र, 20 अगस्त 2026। गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। थाना रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त संतोष कुमार तिवारी की ₹3.12 लाख कीमत की मालवाहक पिकअप को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर श्री विजय कुमार चौरसिया की टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना रायपुर में दर्ज मु0अ0सं0-03/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त संतोष कुमार तिवारी पुत्र वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र पर गौवंश तस्करी से अवैध आय अर्जित कर संपत्ति बनाने का आरोप है। इसी अवैध आय से खरीदी गई पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-1158, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,12,000 है, को कुर्क करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र को रिपोर्ट भेजी गई थी।
जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर पुलिस ने अभियुक्त के घर से उक्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
कुर्क संपत्ति:
- मालवाहक पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-1158
- अनुमानित कीमत ₹3,12,000
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौरसिया
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सूबेदार यादव
3. हे0का0 राजीव कुमार
4. का0 आशुतोष कुमार
5. का0 आदर्श कुमार

Post a Comment