Top News

राजीव गांधी की जयंती पर आदिवासी बस्ती में कांग्रेस सेवा दल ने बांटा मिष्ठान

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस सेवा दल द्वारा नगर पंचायत अनपरा के बिढ़ड़ी टोला में आदिवासी लोगों के बीच मिष्ठान वितरित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र पाठक ने की।

इस अवसर पर स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र पाठक ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कार्यकाल में कंप्यूटर क्रांति और मोबाइल के विकास को बढ़ावा देकर देश को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया था।



कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ज्योति प्रकाश दुबे ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं को 21 वर्ष की आयु से घटाकर 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके इस निर्णय से देश के युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत हुई।

इस अवसर पर बजेश कुमार दुबे, रामानंद पांडे, लक्ष्मीकांत दुबे, आशुतोष चौबे, इशार खान सहित कांग्रेस सेवा दल के अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ज्योति प्रकाश दुबे ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume