Top News

सुविचार जन कल्याण संस्था कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान 

अदलहाट थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह ने किया ध्वजारोहण, संस्था पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस


चुनार, मीरजापुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सुविचार जन कल्याण संस्था के कार्यालय खजुरौल, चुनार, मीरजापुर में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था कार्यालय परिसर में तिरंगा शान से फहराया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अदलहाट थाना प्रभारी (SHO) वैद्यनाथ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि SI हंसराज उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने की, जबकि मंच का संचालन राजकुमार सिंह एडवोकेट द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वैद्यनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज हम सभी का दायित्व है कि देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।



कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह में लालचंद पटेल, रामआसरे मिश्रा, अजय कुमार सिंह (अध्यापक), जिला अध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता, जयप्रकाश उर्फ बब्बू, सुभाष चंद्र केशरी, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर ओमप्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर महेंद्र मास्टर साहब, संदीप कुमार सिंह, सतीश कुमार गुप्ता, शुभम (ममता ईंट मार्का), इमरान खान उर्फ बाबू भाई, फूलचंद सिंह, मुन्ना, डॉ. आर.के. पटेल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), डॉ. अमरेश कुमार सिंह, रामवृक्ष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ हुआ।



















Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume