Top News

ओबरा में भीषण अग्निकांड, हार्डवेयर दुकान में लगी आग से मचा हड़कंप

 

सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने संभाला मोर्चा, आग बुझाने में जुटी टीमें


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


ओबरा/सोनभद्र।
नगर के वीआईपी रोड स्थित वन विभाग रोड के बगल में तीसरी मंजिल पर संचालित अग्रसेन पेट एवं हार्डवेयर हाउस में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी मंजिल धुएं और लपटों से घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिया।


आग की गंभीरता को देखते हुए ओबरा प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहा है। प्रशासन द्वारा आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो पाया है। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड और प्रशासन की सक्रियता से आग को फैलने से रोकने का प्रयास जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume