सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
ओबरा सोनभद्र । नगर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच द्वारा धोबिया नाला पर शुद्ध पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का उद्घाटन प्रसिद्ध दंत चिकित्सक विकास दुबे ने फीता काटकर तथा उपस्थित लोगों को पानी पिलाकर किया। इस पहल से राहगीरों और आम नागरिकों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष अनूप कुमार सेठ ने बताया कि सोनांचल सेवा मंच प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बताशे की व्यवस्था करता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी धोबिया नाला पर प्याऊ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि नगर के जिन क्षेत्रों में लोगों को पानी की असुविधा महसूस होगी तथा जहां लोगों का अधिक आवागमन रहेगा, वहां भी मंच द्वारा प्याऊ लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम में व्यवस्थापक सुशील कुमार कुशवाहा, महासचिव शमशेर खान, उपाध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष उषा शर्मा, पवन यादव, नरसिंह त्रिपाठी, डॉ. त्रिपुरारी शंकर पांडे, महिला इकाई अध्यक्ष निर्मला भटनागर, कार्यवाहक अध्यक्ष सुषमा कुशवाहा, मनोज कुमार वर्मा, पीएस वर्मा, विभाग घटक, गीता, सुधा एवं जगत सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।




إرسال تعليق