Top News

रामगढ़ में सहज योग से जागी आध्यात्मिक चेतना कुंडलिनी जागरण से लोगों ने पाया मानसिक शांति व रोगों से राहत

 

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 




रामगढ़/सोनभद्र। विकासखंड चतरा अंतर्गत रामगढ़ पुरानी बाजार स्थित शीतला मंदिर परिसर में प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे सहज योग संध्या का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर योग साधना एवं ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने बताया कि परम पूज्य माताजी श्री निर्मला देवी की असीम कृपा से उन्हें कुंडलिनी जागरण का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ। इस दिव्य अनुभूति से लोगों को शारीरिक एवं मानसिक शांति मिली, साथ ही अनेक प्रकार के रोगों से राहत का अनुभव भी हुआ।

सहज योग साधकों का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए सहज योग एक सरल, प्रभावी और जीवंत प्रक्रिया है। यह केवल योगाभ्यास नहीं, बल्कि आत्म-साक्षात्कार और आंतरिक ऊर्जा जागरण का मार्ग है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रेमचंद सिंह (रॉबर्ट्सगंज, सहज योग संस्था) ने कहा कि सहज योग मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। वहीं प्रीति शर्मा (रामगढ़), मनीषा (रामगढ़) एवं प्रेम प्रकाश (आयुष विभाग) ने भी लोगों से सहज योग से जुड़ने और स्वस्थ, संतुलित जीवन अपनाने की अपील की।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक बृहस्पतिवार शीतला मंदिर पहुंचकर इस दिव्य साधना का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume