Top News

शहीदी दिवस पर गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धांजलि रामगढ़ बाजार में गुरुद्वारा समिति ने राहगीरों को कराया सरबत सेवा

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 



रामगढ़/सोनभद्र।
रामगढ़ मुख्य बाजार में पाँचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्रद्धापूर्वक सरबत सेवा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर राहगीरों, दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों को सरबत वितरित कर गुरु जी के त्याग, बलिदान और मानवता की सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।



इस सेवा कार्य का आयोजन गुरुद्वारा समिति के सदस्यों मान सिंह, मनोज सिंह (अध्यक्ष), कमलेश गोंड, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह तथा अन्य सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।




समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन मानवता, सेवा, सहनशीलता और धर्म के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान समाज को सत्य, धैर्य और परोपकार के मार्ग पर चलने की सीख देता है।



इस अवसर पर उपस्थित संगत एवं श्रद्धालुओं ने गुरु जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume