Top News

डाला बाड़ी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

मनीष कुमार निषाद की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों में पसरा मातम—मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस


डाला (सोनभद्र)।
डाला बाड़ी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार निषाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मनीष कुमार निषाद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच तथा अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की संदिग्ध मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume