Top News

नशे के खिलाफ तारापुर में गूंजा जागरूकता का संदेश

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों को बताए नशे के दुष्परिणाम, अवैध बिक्री की सूचना देने की अपील


शक्तिनगर (सोनभद्र)।
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शक्तिनगर पुलिस ने रविवार को ग्राम सभा तारापुर में नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

महिला एवं पुरुष ग्रामीणों को नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने आवश्यक हेल्पलाइन व संपर्क नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए और नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ ही नशे के खिलाफ जनजागरूकता और जनसहभागिता को मजबूत करना है।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume