Top News

ईवीएम-वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा परखी, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

डीएम चर्चित गौड़ ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, सीसीटीवी बैकअप और अग्निशमन व्यवस्था जांची


सोनभद्र।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, बैकअप, अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अनिल प्रधान के अनुरोध पर 14 सितंबर 2026 का सीसीटीवी बैकअप भी देखा गया, जो सही पाया गया। डीएम ने अधिकारियों को गोदाम परिसर में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल का लगातार पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जरूप सिंह पटेल, सीओ चकबंदी, लोक निर्माण विभाग व अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume