Top News

साहित्यांजलि प्रभा की मासिक बैठक में बही कविता की रसधार

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

अक्टूबर अंक का हुआ विमोचन, तहसील व ग्रामीण स्तर तक साहित्यकारों के सम्मान का निर्णय


प्रयागराज।
साहित्यांजलि प्रभा मासिक पत्रिका के संपादक मंडल की मासिक बैठक नीमसंराय कॉलोनी, मुंडेरा स्थित पत्रिका के उपसंपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. योगेन्द्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’ के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. अजय मालवीय ‘बहार’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि पत्रिका की अतिथि-संपादक डाॅ. जयामोहन श्रीवास्तव रहीं।

बैठक में पत्रिका के संवर्धन एवं विकास को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए। तय किया गया कि पत्रिका के मासिक सम्मान समारोह ‘साहित्यकार सत्कार आपके द्वार’ के तहत अब महानगर के साथ ही जनपद की तहसील और ग्रामीण स्तर पर भी साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार मीरा सिन्हा पर केंद्रित अक्टूबर माह के अंक का विमोचन भी किया गया। विमोचन के बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं से साहित्यिक माहौल को सराबोर कर दिया।

काव्य पाठ करने वालों में उपसंपादक डाॅ. रामलखन चौरसिया, सह-संपादक रवीन्द्र कुशवाहा, डाॅ. रामसुख यादव, सदस्य शम्भूनाथ श्रीवास्तव ‘शम्भु’ तथा पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. भगवान प्रसाद उपाध्याय प्रमुख रहे। कवियों की रचनाओं पर उपस्थित साहित्यकारों ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम के आरंभ में विश्वबंधु ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। अंत में रेखा मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume