Top News

ऑपरेशन शुद्धि में अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.84 ग्राम हेरोइन के साथ वांछित गिरफ्तार

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

चोपन थाने के एनडीपीएस मामले में चल रहा था वांछित, चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा


अनपरा, सोनभद्र, 23 सितंबर।
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत अनपरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोपन थाने के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.84 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत बुधवार को अनपरा पुलिस वांछित अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वारफॉल सर्विस लेन स्थित हैंडपंप के पास संदिग्ध हालत में खड़े व्यक्ति को घेराबंदी कर करीब 2:31 बजे पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो पारदर्शी पॉलिथीन में कुल 6.84 ग्राम हेरोइन मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू यादव पुत्र चंदीप यादव, निवासी आराखटाल, रेनूसागर, थाना अनपरा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना चोपन के मु0अ0सं0 319/2026, धारा 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2), 111(4) बीएनएस में वांछित था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अनपरा थाने में मु0अ0सं0 195/2026, धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार पाल शामिल रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume