Top News

1400 पार मतदाताओं वाले दो केंद्रों पर बनेंगे सहायक बूथ, पांच मतदेय स्थलों के नाम बदले

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

स्नातक-शिक्षक चुनाव की तैयारियों को मिली रफ्तार, मतदान स्थलों पर बनी सहमति


सोनभद्र, 23 सितंबर।
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर व्यापक मंथन के बाद आम सहमति बन गई।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1400 से अधिक मतदाताओं वाले दो मतदेय स्थलों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए दो सहायक मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। रॉबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के मतदेय स्थल संख्या-250 के साथ 250-अ तथा दुद्धी विकास खंड कार्यालय के मतदेय स्थल संख्या-258 के साथ 258-अ बनाया जाएगा। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी केंद्र पर 1400 से अधिक मतदाता न होने के कारण सहायक बूथ की जरूरत नहीं पड़ी।

16 केंद्रों पर 21 बूथ, शिक्षक क्षेत्र में 13 केंद्र

संशोधित प्रस्ताव के तहत जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर 21 मतदेय स्थल और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 मतदान केंद्रों पर 13 मतदेय स्थल स्थापित होंगे। इसके साथ ही स्नातक क्षेत्र के तीन और शिक्षक क्षेत्र के दो मतदेय स्थलों के नामों में भी संशोधन किया गया है।

डीएम ने अधिकारियों को सभी प्रस्तावित मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने तथा पेयजल, प्रकाश, शौचालय और मतदान कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वर्तमान में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16,386 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 1,543 मतदाता दर्ज हैं। पात्र मतदाता 29 सितंबर से पहले फार्म-18 और फार्म-19 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume