100 से अधिक बर्फ की सिल्लियों से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
सोने की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार
ओबरा/सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में बाबा बर्फानी की भव्य एवं दिव्य झांकी श्रद्धा और आस्था के बीच सजाई गई। विगत 14 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस झांकी के दर्शन के लिए ओबरा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा वातावरण हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
अमरनाथ गुफा की तर्ज पर तैयार की गई बाबा बर्फानी की झांकी में 100 से अधिक बर्फ की सिल्लियों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक पुष्प सज्जा और धार्मिक साज-सज्जा के बीच बाबा बर्फानी का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
*नई समिति के गठन के साथ आयोजन को मिला नया स्वरूप*
बाबा बर्फानी के आयोजन को लेकर आयोजित आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से सतीश पांडेय को बाबा बर्फानी सेवा समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता धुरंधर शर्मा ने की। समिति के संस्थापक नन्दलाल सेठ तथा संस्थापक सदस्य श्याम सुंदर माली के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
समिति के संरक्षक मंडल में ईश्वरी नारायण सिंह, गिरीश नारायण सिंह, धुरंधर शर्मा, फौजदार सिंह, कपूरचंद पांडेय, पुष्पराज पांडेय, संजीत कुमार चौबे, नीलकांत तिवारी, देव प्रकाश मौर्य, चांदनी देवी एवं सुनीत खत्री शामिल रहे। मार्गदर्शक मंडल में बृजेश पांडेय, अवधेश सिंह, संजय बैसवार, रमेश सिंह यादव, रंजना सिंह, सुनीता पांडेय, शिवनाथ जायसवाल, महेश जायसवाल एवं सौरभ अग्रवाल सहित अन्य सदस्य रहे।
समिति में कृष्णानंद वर्मा, गीतांजलि चौबे, प्रभात वर्मन, पवन मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुनील अग्रवाल एवं सचिन तिवारी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष सतीश पांडेय के साथ उपाध्यक्ष के रूप में नीलेश मिश्रा, सुशील सिंह, रामदेव मौर्य, अरविन्द सोनी एवं सुरेन्द्र सिंह ‘गप्पू’ ने जिम्मेदारी संभाली। अमित गुप्ता को सचिव, समीर माली को उपसचिव, आशीष तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक सेठ को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।
मंत्री पद की जिम्मेदारी उमेश शुक्ला, कार्तिकेय द्विवेदी, दिनेश सिंह ‘मुंडी’, अनीश सेठ एवं रोहित पटेल को दी गई। महेश पांडेय को मीडिया प्रभारी तथा कुमार सौरभ सिंह एवं अनुज सिंह को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी आदित्य विश्वकर्मा, जस्सी सिंह, आदर्श सिंह राजपूत, प्रेम सागर एवं मंजय वर्मा को दी गई, जबकि कैलाशनाथ, करन सागर एवं रंजीत सिंह को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां*
दोपहर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच राम मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था और कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि बाबा बर्फानी की झांकी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ओबरा की आस्था, सामाजिक एकजुटता और सनातन परंपरा का प्रतीक बन चुकी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
श्रीराम मंदिर प्रांगण में देर तक बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और एक स्वर में हर-हर महादेव का जयघोष किया।
हर-हर महादेव! बाबा बर्फानी की जय!


Post a Comment