Top News

 सोन पब्लिक स्कूल, अनपरा में धूमधाम से मनाया गया भव्य स्वतंत्रता दिवस


अनपरा, सोनभद्र।
सोन पब्लिक स्कूल, अनपरा में देशभक्ति, उत्साह और उमंग से ओत-प्रोत वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में चारों ओर तिरंगे की छटा दिखाई दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

विद्यालय के चेयरमैन आर. डी. सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा भविष्य में अच्छे इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने परिश्रम और प्रतिभा से परिवार, विद्यालय तथा देश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी (अनपरा) प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, वन विभाग(रेंजर) अमरजीत मिश्रा, आर.पी.एल.(जी.एम.) आर.जी. खंडेलवाल, वन दरोगा राधा कृष्ण पांडे, पवन अग्रवाल, सीताराम चौधरी, अनिल प्रधान, सुरेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उदित सिंह, बृज बिहारी सिंह, कृष्ण सिंह, रणधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आदित्य परमार, सूरज भारती सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया तथा पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से गूंज उठा।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा शर्मा ने किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश प्रजापति ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume