Top News

गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध आय पर चला पुलिस का शिकंजा *गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की ₹3.12 लाख पिकअप वाहन को धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट कुर्क हुई*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


सोनभद्र थाना रायपुर पुलिस ने एसपी सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रायपुर  विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संतोष कुमार तिवारी पुत्र वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना राबर्ट्सगंज द्वारा गौवंश की तस्करी से अर्जित अवैध आय से क्रय की गई मालवाहक पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-1158, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,12,000/- (तीन लाख बारह हजार रुपये) है, को धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।

उक्त रिपोर्ट के क्रम में दिनांक 14.08.2026 में जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को अभियुक्त के घर से अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों में भय एवं दहशत व्याप्त है।

कुर्क की गई संपत्ति मालवाहक पिकअप वाहन संख्या: UP-64 CT-1158 अनुमानित कीमत: ₹3,12,000/- (तीन लाख बारह हजार रुपये) कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना रायपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, हे0का0 राजीव कुमार,

का0 आशुतोष कुमार, का0 आदर्श कुमार थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume