Top News

छठ घाट तालाब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


रेणुसागर, सोनभद्र। 
रेणुसागर स्थित शिव मंदिर के समीप छठ घाट तालाब में डूबने से एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आरा खटाल रेणुसागर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कान्ता यादव का पुत्र प्रिंस यादव (11 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ रेणुसागर शिव मंदिर स्थित छठ घाट तालाब के पास गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ घाट तालाब में पानी अधिक भरा हुआ है और बच्चों के वहां जाने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग कराने तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume