Top News

सड़क हादसे में घायल हुए पति-पत्नी, बीएचयू से दवा लेकर लौटते समय हुआ हादसा

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

समय रहते मददगार बने पत्रकार, एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अस्पताल


सोनभद्र/पन्नूगंज।
जनपद सोनभद्र के थाना पन्नूगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चित्र विश्राम निवासी रविंद्र कुमार मौर्य पुत्र स्वर्गीय सुदर्शन मेहता अपनी पत्नी के साथ  (बीएचयू), वाराणसी से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। वे चकिया-नौगढ़ मार्ग से वापस आ रहे थे कि जलेबिया मोड़ के समीप, चंद्रप्रभा पुलिस चौकी क्षेत्र सीमा से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के कारण हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सामने तेज गति से पिकअप आने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और हल्की टक्कर के बाद रविंद्र कुमार अपनी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें कई जगह चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।

इसी दौरान उसी मार्ग से गुजर रहे पत्रकार जगरनाथ बिंद सोन की आवाज न्यूज़ विंध्याचल मंडल ब्यूरो चीफ एवं विज्ञापन प्रभारी ने सड़क पर घायल पड़े दंपति को देखा और बिना देर किए एंबुलेंस को फोन कर मदद के लिए सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


हादसे के दौरान रविंद्र कुमार की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। इसके बाद पत्रकार जगरनाथ बिंद ने चंद्रप्रभा पुलिस चौकी प्रभारी एस. ई. तरुण पांडे को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। लगभग 30 मिनट बाद पुलिस टीम (112 नंबर) मौके पर पहुंची।

जांच में पता चला कि दुर्घटना स्थल चंद्रप्रभा चौकी सीमा में नहीं, बल्कि रामपुर पुलिस चौकी, थाना चकिया क्षेत्र में आता है। इसके बाद चंद्रप्रभा पुलिस चौकी प्रभारी ने संबंधित चौकी को सूचना देकर बाइक को सुरक्षित थाने तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

घायलों की बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने के लिए जगन्नाथ बिंद स्वयं नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश से मिलकर घायल दंपति के समुचित उपचार का आग्रह किया।

स्थानीय लोगों ने पत्रकार जगरनाथ बिंद की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मदद मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume