ओबरा तापीय परियोजना को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व
ओबरा/सोनभद्र, 12 जून 2026। ओबरा तापीय परियोजना में नव नियुक्त महाप्रबंधक (प्रशासन) इं. निखिल चतुर्वेदी के कार्यभार ग्रहण करने पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, शाखा ओबरा द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया तथा सफल एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने संयुक्त रूप से जारी बधाई संदेश में कहा कि महाप्रबंधक (प्रशासन) के रूप में इं. निखिल चतुर्वेदी का कार्यभार ग्रहण करना ओबरा तापीय परियोजना एवं समस्त कर्मचारियों के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभवी नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी सोच से परियोजना की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जाएंगी।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इं. चतुर्वेदी के कुशल प्रशासन, मजबूत नेतृत्व क्षमता एवं तकनीकी अनुभव से ओबरा तापीय परियोजना को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे परियोजना के विकास को और मजबूती प्राप्त होगी।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में परियोजना विकास, उत्पादन क्षमता एवं कर्मचारी हितों के संरक्षण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इस अवसर पर संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें यशपाल सिंह, विनोद यादव, शिवम सिंह एवं सौम्या चक्रवर्ती प्रमुख रूप से शामिल रहे।

إرسال تعليق