सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा परियोजना में वृहद वृक्षारोपण
अनपरा (सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनपरा ‘ब’ तापीय परियोजना परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार ने सेवानिवृत्त भूतपूर्व मुख्य महाप्रबंधक इं. आर.सी. श्रीवास्तव, समादेष्टा नीतीश कुमार तोमर, उप समादेष्टा आर.के. शर्मा, सहायक समादेष्टा मधुसूदन माहेश्वरी, सीआईएसएफ इकाई के इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा तथा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने बिजली कर्मियों एवं आमजन से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार है।
सीजीएम अजय कुमार ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल एवं बिजली की बचत को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को हरा-भरा बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रशासन) इं. एस.एन. मिश्र, महाप्रबंधक ‘द’ ताप इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक ‘ब’ ताप इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (जनपद) इं. निशीथ शर्मा, महाप्रबंधक ‘अ’ ताप इं. डी.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता इं. कर्मेंद्र सिंह, इं. उत्पल शंकर, इं. कमर आलम, आलोक त्रिपाठी, विमलेंद्र सिंह, इं. आर.पी. मल्ल, इं. महेंद्र सिंह, इं. कुमार गौरव केन, इं. राजेश कुमार सिंह, इं. वी.के. दिनकर, इं. एस.के. रजक, इं. संजय सिंह, अनुराग अस्थाना, इं. के.एस. सचान सहित सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।






إرسال تعليق