Top News

सनातन चेतना का महासंगम: अनपरा में 14 जून को गूंजेगा भारतवर्ष का गौरव

 


ऊर्जाचल जन कल्याण समिति के भव्य आयोजन में जुटेंगे राष्ट्र और संस्कृति के प्रखर वक्ता


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र ।
अनपरा तापीय परियोजना स्थित ऑडिटोरियम आगामी 14 जून को सनातन संस्कृति, राष्ट्र चेतना और भारतीय गौरव के विराट संगम का साक्षी बनने जा रहा है। ऊर्जाचल जन कल्याण समिति के तत्वावधान में “सनातन और भारतवर्ष (कल, आज और कल)” विषय पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे ऊर्जांचल क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है तथा तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

समिति के महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के. सी. जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि भारतवर्ष की आत्मा और पहचान है। भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद की जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ होंगे, जो सनातन संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और भारत के स्वर्णिम इतिहास पर अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत करेंगे। उनके संबोधन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि एमईआईएल के परियोजना प्रमुख आनंद कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में वीरेंद्र गोयल, के. पी. सिंह तथा के. डी. जैन प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित सहभागिता को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume