जिसने हमें जन्म दिया, चलना सिखाया, गिरने पर संभाला और हर कठिनाई में ढाल बनकर खड़ी रही।
मातृ दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि उस त्याग, प्रेम और ममता को नमन करने का अवसर है, जिसे कोई शब्द पूरी तरह बयां नहीं कर सकते।
मां वह शक्ति है, जो खुद भूखी रहकर अपने बच्चों का पेट भरती है, खुद दर्द सहकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाती है।
आज के इस विशेष दिन पर मैं दुनिया की हर मां को दिल से प्रणाम करता हूं।
ईश्वर हर मां को स्वस्थ, खुशहाल और सम्मानित जीवन दे।
“मां के कदमों में जन्नत होती है,
उसकी दुआओं में हर मुश्किल की राहत होती है।”
आप सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
रामआश्रय बिंद
पत्रकार, न्यूज़ नेशन 81
95 54 1753 44,9335 932 64


Post a Comment