Top News

सीजीएम अजय कुमार कटियार ने श्रमदान कर दिलाई स्वच्छता की शपथ, हर रविवार चलेगा विशेष सफाई अभियान


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान को अनपरा तापीय परियोजना ने दी नई धार


अनपरा, सोनभद्र ।
स्थानीय अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा रविवार को कॉलोनी परिसर में “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान सुबह सात बजे श्री शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर श्री रामलीला मैदान तक चलाया गया।

अभियान की शुरुआत परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक इं० अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान कर की। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समस्त कार्यरत कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए साफ-सफाई को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


सीजीएम अजय कुमार कटियार ने कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण की स्थापना संभव है। उन्होंने सभी से अपने आवासीय परिसर, कार्यालय एवं कार्यस्थल के आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।


उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। विदित हो कि विगत माह से परियोजना प्रमुख स्वयं विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण कर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान संचालित करा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी माह से आवासीय परिसर एवं प्लांट क्षेत्र में सैकड़ों पौधों का रोपण कराया जाएगा तथा उनके संरक्षण की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।


मुख्य महाप्रबंधक द्वारा स्वयं सफाई अभियान में शामिल होकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। आगामी रविवार को सीआईएसएफ ग्राउंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सीजीएम ने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रशासन इं० सोमनाथ मिश्रा, अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं० कर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता इं० विमलेंद्र सिंह, इं० उत्पल शंकर, इं० महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता इं० अदालत वर्मा, इं० प्रभाकर सिंह, इं० ज्ञानेंद्र सिंह, इं० बीआर पटेल, इं० संजय महतो, इं० बृजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता इं० पंकज पांडेय, इं० अनिल निगम, इं० त्रियुगी नारायण, इं० राजेश पांडेय, अशोक शुक्ला, मुख्य रसायनज्ञ दिनेश सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वीके आनंद, बृज बिहारी यादव, आरएन तिवारी, अभिषेक सिंह, राकेश राय, राजकुमार यादव, सीलियम मसीह, मुकेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, इंद्रेश सिंह, योगेंद्र मिश्रा, सूरज गुप्ता, नीरज जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, सतीश मधुकर, अभय सिंह, राकेश चौहान, दिनेश श्रीवास्तव, सतेंद्र मौर्य, अश्विनी कुमार, मनीष सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सतीश सिंह, सुभाष सिंह, कृष्णा जायसवाल, इंद्रजीत, विकास कुमार, चंदन, सत्यभूषण शर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता सहित दर्जनों कार्मिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume