Top News

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा में दिखा योग का उत्साह, सीआईएसएफ मैदान बना योगमय

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 

सैकड़ों बिजली कर्मियों, अधिकारियों व जवानों ने किया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प


अनपरा, सोनभद्र ।
भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को अनपरा कॉलोनी परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीजीएम अनपरा ने किया। पूरे परिसर में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और वातावरण पूरी तरह योगमय हो गया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई, जिसका उद्देश्य योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए आजीवन जीवनशैली का हिस्सा बनाना है।

सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस विशाल कार्यक्रम में सैकड़ों बिजली अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, सीआईएसएफ के जवान, कॉलोनी सुरक्षा कर्मी तथा भूतपूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार कटियार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन नियमित रूप से योग करना चाहिए ताकि जीवन ऊर्जा, सकारात्मकता और कार्यक्षमता बनी रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रशासन इं. एस.एन. मिश्र, महाप्रबंधक (अ ताप) इं. डी.के. सिंह, महाप्रबंधक (ब ताप) इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक सिविल इं. निशीथ शर्मा, सीआईएसएफ अनपरा यूनिट के समादेष्टा नीतीश कुमार तोमर, उप समादेष्टा आर.के. शर्मा, इंस्पेक्टर आर.के. गंगवार, अरुण मिश्रा, अधीक्षण अभियंता इं. कर्मेंद्र सिंह, इं. उत्पल शंकर, इं. महेंद्र सिंह, इं. एस.के. रजक, अधिशासी अभियंता इं. अदालत वर्मा, इं. ज्ञानेंद्र सिंह, इं. संजय महतो, इं. बृजेंद्र सिंह, इं. अनिल कुमार, इं. रमेश कुमार, इं. उमेश पांडेय, इं. आर.के. सिंह, इं. डी.के. विकल, इं. विजय यादव, इं. जयशंकर गौड़, डी.के. त्रिपाठी, संदीप यादव, सहायक अभियंता इं. अजय सिंह, इं. पंकज पांडेय, इं. धर्मेंद्र रामकरन, सहायक लेखाधिकारी अशोक चौधरी, कॉलोनी सुरक्षा इंचार्ज एस.एन. यादव, सहित सीआईएसएफ के जवान, महिलाएं एवं तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume