Top News

मुख्य महामंत्री के आदेश पर अनपरा शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


गरिमा और उत्साह के बीच संपन्न हुआ सम्मान समारोह, मजदूर हितों की रक्षा का लिया संकल्प


अनपरा, सोनभद्र । 22 जून 2026
उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ के मुख्य महामंत्री पवन कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार, उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ शाखा अनपरा की नवगठित कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह अनपरा परिसर में गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता इं० राम सिंह एवं टेक्नीशियन सत्य प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से की।

मां सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संघ की एकता, अनुशासन तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

नवगठित कार्यकारिणी 2026-28 इस प्रकार है—

अध्यक्ष: सुजीत कुमार

कार्यवाहक अध्यक्ष: ऋषिकेश भारद्वाज एवं अविनाश कुमार सिंह

उपाध्यक्ष: संदीप Kumar, संदीप गुप्ता, अभिजीत कुमार एवं सुषमा सिंह

मंत्री: सुशील कुमार गुप्ता

उपमंत्री: संजय कुमार एवं ए०पी० गौतम

संगठन मंत्री: अमृत कुमार शर्मा, विकास कुमार एवं बिन्दू कुमारी

कोषाध्यक्ष: मनोज कुमार

कार्यालय मंत्री: राजेश राय

कार्यालय सह-मंत्री: सुनील कुमार

प्रचार मंत्री: नागेश कुमार रस्तोगी, रविशंकर सिंह एवं सचिन गौतम

कार्यकारिणी सदस्य: राजू कुमार, ऋषिकेश द्विवेदी, कृष्ण चन्द्र चौहान, पवन कुमार, राम कुमार, राम अधार, राजबली, साहिल कुमार, अखिलेश सिंह, पंकज कुमार, एतरामुलहक, विशाल जायसवाल, निशांत श्रीवास्तव, जगरनाथ, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सुभाष यादव, नीशू राय, पूनम श्रीवास्तव, अनीता, मंजू एवं नेहा वर्मा।

अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि मुख्य महामंत्री पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह टीम हर कर्मचारी की समस्या को अपनी समस्या मानकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यवाहक अध्यक्षों के नेतृत्व में टीम फील्ड स्तर तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी।

कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषिकेश भारद्वाज ने कहा कि आज की शपथ सेवा, समर्पण और संघर्ष की शपथ है। पूरी कार्यकारिणी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए हर मजदूर तक संघ की आवाज पहुंचाने का कार्य करेगी।

इं० राम सिंह एवं सत्य प्रकाश सिंह ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकजुटता और समर्पण के बल पर अनपरा शाखा प्रदेश में एक नई मिसाल कायम करेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच मजबूत संवाद सेतु का कार्य करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।


निवेदक: उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ, शाखा अनपरा

कार्यकाल: 2026-28

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume