Top News

ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान में जुगैल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र।
जनपद में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान” के तहत जुगैल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध, अपराधियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन, निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जुगैल ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध कच्ची शराब का निर्माण एवं बिक्री करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 

▪️ मुराली कन्नौजिया पुत्र लल्लू कन्नौजिया निवासी ग्राम टापू थाना जुगैल — 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

▪️ महादेव खरवार पुत्र स्व. मनोरथ निवासी ग्राम टापू टोला गोसारी थाना जुगैल — 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

▪️ रविशंकर खरवार पुत्र महादेव खरवार निवासी ग्राम टापू टोला गोसारी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र — 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:* 

प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक मिठ्ठू प्रसाद, उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय, हेड कांस्टेबल अनीश कुमार यादव, कांस्टेबल पवन यादव, कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल अनीता कुमारी।

जुगैल पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume