Top News

मां के सम्मान में भावनाओं का उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

 


दिशिता बाल मंदिर रेनुसागर में धूमधाम से मनाया गया “मदर्स डे”, मातृत्व के त्याग और समर्पण को किया गया नमन

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


अनपरा/सोनभद्र।
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के मार्गदर्शन में दिशिता बाल मंदिर रेनुसागर द्वारा पैराडाइज प्रेक्षागृह में “मदर्स डे” कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माताओं के त्याग, समर्पण, ममता और स्नेह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन, विद्यालय की प्रबंधक निशा पांडेय एवं महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों एवं माताओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की, वहीं माताओं ने भी बच्चों के प्रति अपने स्नेह और भावनाओं को साझा किया। पूरे प्रेक्षागृह में तालियों की गूंज और भावुक पलों का माहौल बना रहा।

माताओं एवं बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय की प्रबंधक निशा पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि “मां परिवार एवं समाज की आधारशिला होती है। मां के संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।” वहीं वरिष्ठ सदस्या रीना जैन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका अतुलनीय है और ऐसे आयोजन परिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सीमा मिश्रा एवं सविता सिंह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शालिनी श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्याएं नूतन सिंह, सविता चौबे, बिनीता सिंह, रजनी रूंगटा, वंदना सिंह, किरण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume