Top News

3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने शुक्रवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने 31 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

अहमद पुत्र सुभान खान, निवासी ममुआर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 36 वर्ष)

चांद खान पुत्र सतार खान, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 26 वर्ष)

परीखा सिंह पुत्र जगदीश सिंह, मूल निवासी जनेतुआ, थाना माली, जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल पता रेतूसागर गरबन्धा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 52 वर्ष)

पुलिस ने तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव एवं कांस्टेबल शशिभूषण शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume