अपहृत विकलेश की खोज में जुटी पुलिस, जानकारी देने वालों से सहयोग की अपील
सोनभद्र। जनपद के दुद्धी थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा युवक की तलाश के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार थाना दुद्धी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 127/24 में धारा 140(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विवेचना की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक लापता युवक विकलेश पुत्र श्री गौरीशंकर निवासी एल ब्लॉक कनहर पुनर्वास कॉलोनी अमवार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र की काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक के नहीं मिलने से विवेचना लंबित चल रही है।
क्षेत्राधिकारी ओबरा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को विकलेश के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे युवक की सकुशल बरामदगी कर मामले का विधिक निस्तारण किया जा सके।
*युवक का हुलिया*
लंबाई लगभग 5 फुट 6 इंच
रंग गेहुआं
चेहरा लंबा, नाक बड़ी, आंख और कान सामान्य
सफेद शर्ट एवं काला कार्गो जींस पहने हुए पैरों में सैंडल
*इन नंबरों पर दें सूचना*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र – 9454400304
क्षेत्राधिकारी ओबरा – 9454401596
कंट्रोल रूम सोनभद्र – 9454417479
परिजन संपर्क – 7387895238
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानवता के नाते युवक की तलाश में सहयोग करें ताकि परिजनों को राहत मिल सके।



Post a Comment