सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित मल्लाह (गैंग लीडर) (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम जियावन, निवासी खड़िया बाजार, शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोपी थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 30 जुलाई 2026 को सायं लगभग 4:00 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अशोक सिंह तथा कांस्टेबल शशि भूषण शामिल रहे।

Post a Comment