Top News

कुत्ते के पैर पर चढ़ा फोर व्हीलर, गुस्से में कुत्ते ने टायर को बनाया निशाना

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

दर्द और गुस्से में कुत्ते ने टायर पर ऐसे जमाए दांत कि नया टायर लगवाना पड़ा, राहगीरों में मचा कौतूहल


रामगढ़।
थाना पन्नूगंज क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक रोड पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब सड़क किनारे बैठे एक कुत्ते के पैर पर अचानक करीब 12 लाख रुपये कीमत की फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि वाहन का पहिया पैर पर चढ़ने से कुत्ता दर्द से बुरी तरह तड़प उठा और गुस्से में आकर उसने वाहन के टायर पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने टायर को इतनी जोर से काटा कि वाहन चालक को बाद में टायर बदलवाना पड़ा।

घटना को देखकर मौके से गुजर रहे लोगों में भी कौतूहल का माहौल बन गया। लोगों के बीच चर्चा रही कि चोट लगने के बाद कुत्ते ने अपना गुस्सा सीधे वाहन के टायर पर उतार दिया और देखते ही देखते महंगे वाहन का टायर उसकी नाराजगी का शिकार बन गया।

हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो या तस्वीर सामने आने पर यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume