डीएम का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में मची हलचल

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

लापरवाही पर सख्त चेतावनी, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर


सोनभद्र।
जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्रित गौंड ने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत घोरावल की पेयजल पुनर्गठन योजना, राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती तथा कलवारी- रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पेयजल योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि आमजन को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य को हर हाल में बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण ऐसा हो जिससे आवागमन सुरक्षित, सुगम और टिकाऊ बन सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी कार्यों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जल निगम के अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume