ओबरा में मजदूर दिवस पर गूंजे एकता के नारे

 


संविदा श्रमिक संगठन ने 8 घंटे काम व समय पर वेतन की उठाई मांग

ओबरा/सोनभद्र, 1 मई 2026।


अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ओबरा स्थित भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस दौरान मजदूरों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की और “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों के संघर्ष और बलिदान की याद में ही 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है और यही दिन हमें अपने हक के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है।


इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की उपस्थिति में मजदूरों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी साझा की गई।

संगठन के मंत्री उमेश पटेल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मजदूर दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए तथा औद्योगिक संस्थानों में नए श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों को समय पर वेतन मिलना चाहिए और कार्य के घंटे 8 निर्धारित किए जाएं।


महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक ने भी मजदूरों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि वेतन भुगतान की समयसीमा तय होनी चाहिए, ताकि मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी ने मजदूरों का उत्साहवर्धन करते हुए एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने मजदूरों के अधिकारों की मजबूती के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

अंत में सभी ने एक स्वर में मजदूर एकता के नारे लगाते हुए अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume