बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की घेराबंदी में दबोचा गया

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

महिला अपराध के खिलाफ अभियान में चोपन पुलिस को बड़ी सफलता, फरार अभियुक्त सलाखों के पीछे


सोनभद्र।
महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने सटीक रणनीति और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सरवर पुत्र शमशेर, निवासी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0 128/2026 के तहत धारा 65(1), 87, 137(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉकसो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी काफी समय से फरार था। लगातार तलाश के दौरान 30 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7:15 बजे खेड़ाही रोड, जनपद मिर्जापुर से दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी व कांस्टेबल गोविंद कुमार की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला अपराधों के मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume