अनपरा तापीय परियोजना में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

पॉश एक्ट-2013 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न


अनपरा, सोनभद्र 01 मई 2026 ।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की अनपरा तापीय परियोजना में महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। परियोजना प्रबंधन के सकारात्मक प्रयासों के तहत पॉश एक्ट-2013 विषय पर आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ।

कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास खण्ड (HRD) द्वारा इस अनिवार्य प्रशिक्षण का आयोजन परियोजना कॉलोनी स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। इस कार्यशाला में परियोजना के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कटियार, महाप्रबंधक इं. दूध नाथ (अ ताप), इं. निखिल चतुर्वेदी (प्रशासन), इं. प्रशांत त्रिपाठी (द ताप) तथा इं. चंद्र प्रकाश (ब ताप) विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पॉश एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए इसे तीन बैचों और दो शिफ्टों में संचालित किया गया, जिसमें अनपरा ए, बी और डी तापीय विद्युत गृहों सहित विभिन्न खण्डों एवं मंडलों के कर्मचारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यशाला के सफल संचालन के लिए आयोजक टीम की सराहना की गई। विशेष रूप से इं. अमित कुमार मिश्रा (अधिशासी अभियंता), इं. अभिव्यक्ति सिंह एवं इं. रामाशीष गुप्ता (सहायक अभियंता) के उत्कृष्ट समन्वय, विषय की गहन समझ और प्रभावी प्रस्तुतीकरण ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बनाया।

दो दिवसीय इस आयोजन में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे न केवल कानूनी जानकारी बढ़ी है, बल्कि कार्यस्थल पर आपसी सम्मान और सहयोग की भावना भी मजबूत हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume