बहला-फुसलाकर गांव के ही युवक पर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप मुकदमा दर्ज_



सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​पीड़ित पिता द्वारा बुधवार को बभनी थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी बीते 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार सगे- संबंधियों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कहीं सुराग नहीं लगा।​काफी छानबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।​आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2) के तहत केस पंजीकृत किया गया है। ​पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आरोपी युवक के साथ-साथ नाबालिग लड़की की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume