Top News

हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाबाल, किशोर एवं तरुण वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी रहे विजेता

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 




अनपरा, सोनभद्र।
तापीय परियोजना अनपरा कॉलोनी परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अनपरा में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी लेखन-कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने हिंदी सुलेख के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुंदर एवं शुद्ध लेखन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी लेखन शैली को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के बाल वर्ग में रिशु यादव ने प्रथम, अंशिका पटेल ने द्वितीय तथा श्रेयांश मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोर वर्ग में संदीप प्रथम, विंध्य प्रिया सोनी द्वितीय तथा अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी क्रम में तरुण वर्ग में अंजलि गौतम ने प्रथम, महिमा तिवारी ने द्वितीय तथा काजल कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन अशोक कुमार सिंह द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में गिरीश नारायण शुक्ल एवं तुलसी तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों के लेखन की शुद्धता, सुंदरता, स्पष्टता एवं प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं सुंदर लेखन के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया।

— अशोक कुमार सिंह

मीडिया प्रभारी

डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अनपरा, सोनभद्र

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume