सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
सोनभद्र थाना शक्तिनगर पुलिस ने एसपी सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक *17.08.2026* को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में रोकथाम जुर्म जरायम एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एम0जी0आर0 बस्ती रेलवे लाइन के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों सूरज गिरी एवं शिवा कुमार स्वीपर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP64BC0234 बरामद की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान अभियुक्तों द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 15.08.2026 को रेलवे लाइन फील्ड के पास काली मंदिर, शक्तिनगर* से चोरी करना स्वीकार किया गया।
बरामद मोटरसाइकिल का ई-चालान एप के माध्यम से मिलान करने पर वाहन स्वामी अशोक गुप्ता पुत्र शिवजी शाह, निवासी काली मंदिर बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के नाम पंजीकृत होना पाया गया। वादी मुकदमा अशोक गुप्ता को मौके पर बुलाकर बाइक की पहचान कराई गई, जिस पर वादी द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को अपनी चोरी गई बाइक के रूप में पहचान की गई।
बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-253/ 2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस* के अंतर्गत अभियुक्तगण को दिनांक 17.08.2026 को समय करीब 20:21 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण एक
हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल , रंग काला, वाहन संख्या UP64BC0234
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणसूरज गिरी पुत्र राजू गिरी , उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी पी0डब्ल्यू0डी0 मोड़, थाना शक्तिनगर, शिवा कुमार स्वीपर पुत्र अरविन्द कुमार स्वीपर*, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी पी0डब्ल्यू0डी0 मोड़, देशी आबकारी की दुकान के पीछे, थाना शक्तिनगर,
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास अभियुक्त सूरज गिरी पुत्र राजू गिरी मु0अ0सं0-46 /2023, धारा 379, 411, 413, 414 IPC मु0अ0सं0-47 /2023, धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 IPC।, मु0अ0सं0-48/2023, धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 IPC।
अभियुक्त शिवा कुमार स्वीपर पुत्र अरविन्द कुमार स्वीपर
मु0अ0सं0-154/2023, धारा 115(2), 351(2), 352 BNS।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0 सत्येंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, उ0नि0 सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर, उ0नि0 रंजीत कुमार,हे0का0 दिनेश कुमार भारती, का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर ।

إرسال تعليق