सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
सोनभद्र थाना दुद्धी पुलिस ने एसपी सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-237/2026, धारा 65(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन, निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान, रजखड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना दुद्धी, हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद थाना दुद्धी,का0 सौरभ कुमार पाण्डेय थाना दुद्धी

إرسال تعليق