Top News

*एनसीएल की कृष्णशिला परियोजना में 'एक्सीडेंटल डेथ क्लेम' वितरण*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

*दिवंगत कर्मचारी के परिजन को मिले ₹42.50 लाख* 


सोनभद्र थाना शक्तिनगर परिक्षेत्र में आज मंगलवार को एनसीएल की कृष्णशिला परियोजना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अनपरा के सहयोग से 'एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम' का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेट  बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत  दिवंगत कर्मचारी भाईलाल पांडे  के परिजनों को कुल ₹ 42 लाख 50 हजार की एक्सीडेंटल डेथ क्लेम राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर दिवंगत भाईलाल पांडे  की धर्मपत्नी ललिता पाण्डेय को यह राशि वितरित की गई। 

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (कृष्णशिला), सुमन सौरभ उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में उन्होंने  कहा कि यह आर्थिक सहायता स्वर्गीय भाईलाल पांडे की कमी को पूरा नहीं कर सकती, क्योंकि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोने की क्षति अपूरणीय होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीएल नियमानुसार देय आर्थिक सहायता एवं बीमा लाभ समय पर उपलब्ध कराकर पीड़ित परिवार को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा व संबल प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। 

उक्त कार्यक्रम में परियोजना से जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी समारोह में उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume