सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अनपरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं राष्ट्रप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नीलियम होटल से हुआ, जो सिनेमा रोड होते हुए राजपूत एंड सन्स तक पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम नरेश पासवान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा महज तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। तिरंगे के तीनों रंग साहस, त्याग, शांति और राष्ट्र की अखंडता का संदेश देते हैं, जबकि अशोक चक्र धर्म, न्याय और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।
यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश बैसवार, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य संजय तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष श्रीवास्तव, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला ‘बाबा’, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री प्रथम श्रीवास्तव एवं कृष्णा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विकास बैसवार, बंसी, लाल बाबू केशरी, संतोष सिंह, रितुराज मौर्य, विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष मंतोष तिवारी, मंडल मंत्री मनोज चौरसिया, राकेश बैसवार, रतन गुप्ता, सरिता विश्वकर्मा, उर्मिला कनौजिया, वंदना त्रिपाठी, शिव प्रकाश बैसवार, सुरेंद्र सिंह परमार, कुंदन सिंह, आकाश पांडेय, गजेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश कनौजिया, रंभा देवी, शिवमणि कनौजिया, जितेंद्र यादव एवं सुमित सोनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि “तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।” पूरे आयोजन में “राष्ट्र प्रथम—सदैव प्रथम”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष गूंजते रहे।

إرسال تعليق