Top News

अनपरा तापीय परियोजना में 15 अगस्त को होगा भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 

सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में होगा आयोजन, ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण की रहेगी धूम


अनपरा/सोनभद्र।
अनपरा तापीय परियोजना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञापन के अनुसार 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन परियोजना परिसर स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में किया जाएगा। समारोह में परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार समारोह की शुरुआत प्रातः 07:45 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थिति से होगी। इसके बाद 07:55 बजे समारोह के मुख्य अतिथि का आगमन एवं सलामी होगी। 08:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, झंडे की सलामी, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया जाएगा।

इसके पश्चात 08:07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा 08:20 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों द्वारा 08:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 09:00 बजे सीआईएसएफ द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा 09:15 बजे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं अन्य पुरस्कार विजेताओं का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 09:30 बजे मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

परियोजना प्रशासन की ओर से समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालयों, जनप्रतिनिधियों, बैंक प्रतिनिधियों, विभिन्न सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संस्थानों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों को आवश्यक सूचना एवं सहभागिता के लिए पत्र भेजा गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर परियोजना परिसर में उत्साह का माहौल है और आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume