Top News

*डीएम और एसपी ने शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण* सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


सोनभद्र थाना घोरावल परिक्षेत्र में आज श्रावण मास के दृष्टिगत शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 17.08.2026* को जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध *शिवद्वार मंदिर* एवं मंदिर मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में *प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था* का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंदिर मार्ग की स्थिति एवं यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में लगे *CCTV कैमरों* का निरीक्षण किया गया तथा *ड्रोन कैमरे* के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास *साफ-सफाई, पेयजल एवं मेडिकल सुविधा* की उपलब्धता का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़ एवं यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume